उत्तराखंड में बदलेगा आज मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Spread the love

उत्तराखंड में लगातार मौसम करवट बदल रहा है। राज्‍य में शुष्क मौसम के कारण अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। Uttarakhand Weather Update 8 February दिन में चटख धूप खिलने से देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में दिन में तपिश महसूस की जा रही है। हालांकि, ठंडी हवाएं चलने से ठंड महसूस हो रही है। सुबह और शाम में ठिठुरन बरकरार है। मौसम विभाग ने आज यानी 8 फरवरी से प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में 8 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं, जिससे राज्य के कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। प्रदेश के इन पहाड़ी जिलों में बारिश हुई तो उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ने की उम्मीद है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम हल्का कोहरा अभी भी देखने को मिल रहा है। अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा। आज राजधानी देहरादून में मुख्यतः आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह के समय हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना है। देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।