मुंबई क्लब पार्टी 1999 का वीडियो सियासी बवाल! | CM Dhmi | Umesh Kumar | Uttarakhand News | Haridwar

Spread the love

जी हां दोस्तो मुंबई क्लब पार्टी 1999 और वहां बना एक वीडियो फिर सुर्खियों में वीडियो तो नहीं लेकिन वीडियो पर सियासी शोर ने तहलका मचा दिया है। उत्तराखंड की सियासत में 24 साल पुरानी मुंबई क्लब पार्टी ने फिर से हलचल मचा दी है। बीजेपी नेता कुंवर प्रणव चैंपियन ने कांग्रेस पर हमला बोलते ऐसा क्या कह दिया कि तमाम कांग्रेस के नेताओंन रंगबाज बीजेपी विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। चैंपियन की वो गंदी बात जो बीजेपी के इस विधायक ने पहाड़ के नेताओं को लेकर कह दी। दोस्तो बीजेपी के लिए विपक्षीयों की जरूरत ही नहीं जब तक उनके पास चैंपियन जैसे नेता हैं। वो इस लिए क्योंकि अब देखिए ना यहां कुवंर साहब घेरने तो कांग्रेस के नेताओं को जा रहे थे, लेकिन लेकिन बात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंच गई। खैर मै आपको आगे विस्तार से पूरी खबर बताता हूं। दोस्तो चैपियन दरसल मुंबई की 1999 वाली पार्टी का जिक्र कर कुंवर चैंपियान ने कांग्रेस को आयना दिखाने का काम किया कि उसके नेताओं का कैसा चरित्र कैसा है। जैसा कि उस पार्टी में कई विधायकों ने डांस किया था, जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता भी शामिल थे। चैंपियान विंडो एक तरफ गोदियाल और हरक सिंह रावत।

दोस्तो चैपियन के इस वाला पर तगड़ा पलटवार किया जहां जवाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने खुलासा किया कि उस पार्टी में भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे। इसके बाद हरक सिंह रावत से जब इस बावत सवाल किया गया तो उनका जवाब बस इतना था कि वो कुछ नहीं बोलेंगे लेकिन उन्होंने गांव का उदाहरण देते हुए कह दिया कि लोग ऐसे लोगों को देख कर अपना रास्ता बदल देते हैं। ऐसे लोगों को गालीबाज कहते हैं साथ होने चैंपियन को नई संज्ञा पागल की दे डाली। दोस्तो ये विवाद चौंपियन के एक वीडियो से शुरू हुआ था जहां नृत्यांगनाओं के बीच नृत्य का लुत्फ उठाते हुए नोट उड़ाने को लेकर हो रही आलोचनाओ के बीच बीजेपी नेता कुंवर प्रणव चैंपियन ने मुंबई में 24 साल पहले हुई क्लब पार्टी की भूली बिसरी दास्तान सुनाकर हलचल मचा दी। प्रणव ने कहा कि उस पार्टी में भाजपा और कांग्रेस के सभी विधायकों ने डांस किया था, मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और हरक सिंह रावत भी थे। 24 साल पहले मुंबई के एक क्लब में हुई डांस पार्टी ने उत्तराखंड की राजनीति में आग लगा दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उस पार्टी में भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे।

उत्तराखंड के किस किस विधायक ने उस पार्टी में डांस किया, यह स्पष्ट करने के लिए महेंद्र भट्ट से बेहतर कोई गवाह नहीं हो सकता। गणेश गोदियाल ने यह वीडियो जारी कर एक दिन पहले भाजपा के कुंवर प्रणव चैंपियन की वीडियो का जवाब दिया है, जिसमें प्रणव ने गोदियाल पर आरोप लगाए थे, जवाब में गोदियाल ने यह बड़ा खुलासा कर दिया कि उस पार्टी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी थे। अब गेंद भाजपा के पाले में चली गई है। देखते है क्या जवाब मिलता है। हरक सिंह रावत का अंदाज़ खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा लगाए गए आरोपों पर गढ़वाली में बोलते हुए कटाक्ष कर बोले हरक सिंह रावत ये जवाब देने लायक ही नहीं है। दोस्तों, उत्तराखंड की सियासत में 24 साल पुरानी मुंबई क्लब पार्टी का वीडियो फिर से हलचल मचा रहा है। कुंवर प्रणव चैंपियन और कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आरोप–जवाब ने राजनीतिक बवाल को और गर्मा दिया है।हरक सिंह रावत ने इसे जवाब देने लायक नहीं बताया, लेकिन अब सबकी नजरें भाजपा और कांग्रेस के अगले कदम पर टिकी हैं।देखना दिलचस्प होगा कि इस वीडियो बहस का अगला अध्याय क्या होगा और उत्तराखंड की राजनीति में इसका असर किस दिशा में पड़ेगा।