उत्तराखंड की पहाड़ियों में एक डरावनी लेकिन रोमांचक कहानी सामने आई सोशल मीडिया की दुनिया में मशहूर इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया, जो हमेशा अपने ट्रैवल वीडियोज़ और एडवेंचर पोस्ट के लिए जानी जाती हैं, सनातनी वीडियोज पोस्ट से सुर्खियाों में रहती हैं। वो उत्तराखंड में भटक गईं! कैसे बुरी फंसी हर्षा रिछारिया क्यों पुलिस को उतरना पड़ा मैदान में कैसे टली बड़ी अनहोनी बताउंगा आपको पूरी खबर अपनी इस रिपोर्ट के जरिए। दोस्तो महाकुंभ फेम एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया की उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में स्थित दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खलिया टॉप घूमने के लिए गई। लेकिन घूमने के द्वरान सैर सपाटा उस वक्त संकट में बदल गया, जब वह अपने कुछ साथियों के साथ रास्ता भटक गईं। अंधेरा घिरने और मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह बाधित होने से स्थिति तेजी से गंभीर होती चली गई। समय रहते सूचना मिलने पर मुनस्यारी पुलिस ने रात में सर्च ऑपरेशन चलाकर सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोस्तो जो जानकारी है वो कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया इन दिनों अपनी कुछ दोस्तों के साथ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुनस्यारी की सैर पर है। बताया गया है कि खलिया टॉप से लौटते समय उनका समूह तय मार्ग से भटक गया। पहाड़ी इलाका होने के कारण रास्ते पहचानना मुश्किल हो गया और अंधेरा बढ़ने के साथ खतरा भी मोबाइल नेटवर्क न मिलने से संपर्क साधना भी चुनौती बन गया। इसी बीच किसी माध्यम से पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल रेस्क्यू की योजना बनाई गई।
दोस्तो इस पूरे मामले में जहां थानाध्यक्ष अनिल आर्या के नेतृत्व में कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह और प्रेम बंग्याल की टीम ने दुर्गम और जोखिम भरे रास्तों पर सर्च अभियान शुरू किया, तो वहीं रात के अंधेरे, ठंड और कठिन भूगोल के बावजूद पुलिस टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद सभी को खोज निकाला और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। रेस्क्यू के बाद हर्षा रिछारिया और उनके साथियों ने पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की खुले शब्दों में सराहना की उन्होंने कहा कि समय पर मदद न मिलती तो हालात बेहद खतरनाक हो सकते थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित बड़ी घटना को टाल दिया। वहीं दोस्तो पुलिस प्रशासन ने इस घटना के बाद पर्यटकों से विशेष अपील की है कि पर्वतीय क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान मौसम, समय और मार्ग की पूरी जानकारी लेकर ही यात्रा करें। अंधेरा होने से पहले सुरक्षित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें और बिना स्थानीय जानकारी के जोखिम भरे रास्तों पर जाने से बचें। हर्षा रिछारिया के मुसीबत में घीरने के बाद पुलिस का क्या कहना है वो भी आपको दिखाता हूं। दोस्तो ये वो ही हर्षा रिछारिया,हैं जो प्रयागराज महाकुंभ-2025 के दौरान निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में नजर आई थी और उसके बाद देशभर में चर्चा में आई, हालांकि उन्होंने इसी वर्ष जनवरी में सोशल मीडिया के जरिए यह भी स्पष्ट किया कि लगातार विरोध और मानसिक दबाव के चलते वह संन्यास के मार्ग से पीछे हट रही हैं। उन्होंने धर्म के नाम पर आर्थिक लाभ के आरोपों को खारिज करते हुए खुद को कर्ज में बताया और मॉडलिंग व एंकरिंग के अपने पुराने पेशे में लौटने की घोषणा की है तो दोस्तो, यह थी हर्षा रिछारिया की मुनस्यारी ट्रेकिंग में मुसीबत की पूरी कहानी जैसे ही उनका समूह रास्ता भटक गया और अंधेरा बढ़ा, पुलिस ने रात में सर्च ऑपरेशन चलाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। थानाध्यक्ष अनिल आर्या और उनकी टीम की तत्परता और साहस ने समय रहते एक बड़ी घटना को टाल दिया। पुलिस प्रशासन ने इस घटना के बाद सभी पर्यटकों से अपील की है कि पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले मौसम, समय और मार्ग की पूरी जानकारी रखें, अंधेरा होने से पहले सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएँ और बिना स्थानीय जानकारी के जोखिम भरे रास्तों पर न जाएँ। दोस्तो, यह घटना हमें याद दिलाती है कि पहाड़ों में सुरक्षा और सतर्कता सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे ही अपडेट्स और खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।”