Uttarakhand New Chief Secretary: कौन हैं IAS आनंद वर्धन? जो बनेंगे उत्तराखंड के नए और 18 वें मुख्य सचिव

Spread the love

IAS आनंद वर्धन उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव होंगे। वो 31 मार्च को वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के रिटायरमेंट के बाद उत्तराखंड के मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे। Anand Vardhan New Chief Secretary आनंद बर्द्धन 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं और वर्तमान में उत्तराखंड में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। बर्द्धन का प्रशासनिक अनुभव व्यापक है। वह शहरी विकास, गृह, ऊर्जा, खनन, पर्यावरण, वन, वित्त, राजस्व, ग्राम्य विकास और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वरिष्ठता के क्रम के आधार पर उनको मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिली है। वह 2027 में रिटायर हो रहे हैं। बता दें कि आईएएस आनंद वर्धन अभी तक अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 1 अप्रैल से वह मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे।

अब तक के मुख्य सचिव-

  • अजय विक्रम सिंह -295 दिन
  • मधुकर गुप्ता- 1 वर्ष, 364 दिन
  • रघुनंदन सिंह टोलिया -2 वर्ष, 29 दिन
  • एम. रामचंद्रन -1 वर्ष, 30 दिन
  • सुरजीत किशोर दास- 1 वर्ष, 304 दिन
  • इंदु कुमार पांडे -1 वर्ष, 90 दिन
  • नृप सिंह नपलच्याल -273 दिन
  • सुभाष कुमार -1 वर्ष, 273 दिन
  • आलोक कुमार जैन- 333 दिन
  • सुभाष कुमार- 1 वर्ष, 152 दिन
  • एन. रविशंकर -303 दिन
  • राकेश शर्मा -91 दिन
  • शत्रुघ्न सिंह -1 वर्ष, 29 दिन
  • एस. रामास्वामी- 327 दिन
  • उत्पल कुमार सिंह- 2 वर्ष, 280 दिन
  • ओम प्रकाश सिंह- 339 दिन
  • सुखबीर सिंह संधू -2 वर्ष, 208 दिन
  • राधा रतूड़ी (प्रथम महिला मुख्य सचिव)- 1 वर्ष, 53 दिन
  • आनंद बर्ध
  • न -1 अप्रैल 2025 से