उत्तराखंड के जसपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हुई हिंसा ने सड़कें बेहाल कर दी हैं और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। आखिर किसने माहौल बिगाड़ा और प्रशासन स्थिति को काबू करने के लिए क्या कदम उठा रहा है? बताउंगा आपको पूरी खबर अपनी इस रिपोर्ट में। दोस्तो उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जसपुर कोतवाली क्षेत्र के महुआडाबरा नगर पंचायत में दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई है, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई. देखते ही देखते इस घटना ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला किया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में एक स्थानीय सभासद भी शामिल हैं। दोस्तो इस विवाद दो समुदायों के बीच होने के कारण पुलिस ने भी मामले का गंभीरता से लिया। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक घटना की शुरुआत एक बुलेट मोटरसाइकिल को सड़क से निकालने को लेकर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक निकालने के दौरान रास्ता देने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ता चला गया और दोनों ओर से लोग इकट्ठा हो गए। कुछ ही देर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। दोस्तो बताया तो ये भी जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इस दौरान एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में स्थानीय सभासद शाकिर भी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गयाय चिकित्सकों ने एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वर्तमान में उसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दोस्तो घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस ने पीड़ित सभासद की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस हो होल्ले पर एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति कहते हैं कि मामले में सात लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। काशीपुर के एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। दोस्तो अब माहौल और ज्यादा ना बिगड़े इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस की है। जसपुर के महुआडाबरा में मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद जिस तरह हिंसक झड़प में बदला, उसने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, सात नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हो चुका है और पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। अब देखना होगा कि जांच में और क्या तथ्य सामने आते हैं, लेकिन सबसे बड़ी जरूरत है कि क्षेत्र में अमन-चैन बना रहे।