पंचायत चुनावों मे धांधली कि शिकायतों को लेकर कांग्रेस संगठन लगातार राज्यपाल से मिलने का समय मांग रहें था। लेकिन अभी तक भी राजभवन की तरफ से कांग्रेस को राज्यपाल से मिलने का समय नहीं दिया गया। Karan Mehra Protest जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा अपने साथियो के साथ राजभवन के गेट पर धरने पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए नरेबाज़ी करने लगे। वही पुलिस को जब पूरे मामले की भनक लगी तो तत्काल कांग्रेस अध्यक्ष और साथियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया है।
पंचायत चुनाव में राज्य निर्वाचन आयुक्त पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उन्होंने असंवैधानिक तरीके से उत्तराखंड पंचायती राज एक्ट की धारा 9 उप धारा 6 और 7 का पत्र लिखकर खुलेआम उल्लंघन किया है। कांग्रेस ने उनको तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग लेकर राज्यपाल से मिलना चाहते थे। लेकिन समय नहीं दिए जाने पर करन माहरा धरने पर बैठ गए। करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के राज्यपाल से मिलने के लिए बीते चार दिनों से समय मांग रहा था। लेकिन उनको मुलाकात का समय नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति राज्यपाल राज्य सरकार की सिफारिश पर करते हैं।