देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और अत्याचारों के विरोध में उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने सोमवार को राजधानी देहरादून में शांतिपूर्ण “न्याय मार्च” निकाला। Uttarakhand Women Congress launch “Justice March” यह मार्च सेंटरियो मॉल से शुरू होकर राजभवन की ओर बढ़ा, जिसका नेतृत्व महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने किया। प्रदर्शन के माध्यम से महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विफल रहने का आरोप लगाया। मार्च के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार से महिलाओं को न्याय और सुरक्षा दिलाने, साथ ही दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और कई अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। महिला कांग्रेस ने इसे तानाशाही और दमनकारी कार्रवाई करार देते हुए कहा कि उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने मांग की कि महिलाओं को न्याय और सुरक्षा दी जाए, साथ ही दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में महिलाओं के खिलाफ 28,811 शिकायतें दर्ज की गई थीं। इनमें घरेलू हिंसा और अन्य उत्पीड़न की शिकायतें प्रमुख थीं। यह प्रदर्शन महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर ध्यान आकर्षित करने और नीतिगत बदलाव की मांग करना है।