पिथौरागढ़ में ततैयों के हमले से महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम

Share

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में ततैयों के हमले में महिला की मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। Woman Dies Due To Wasp Bite घटना के बाद से महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार शाम भटेड़ी गांव की देवकी देवी (52) पत्नी स्व. त्रिलोक राम घर के नजदीक ही मवेशियों के लिए चारा काटने च्यूरे के पेड़ पर चढ़ी। इसी बीच ततैयों ने उस पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। दूसरे दिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। महिला की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर। ततैयों के काटने से हुई मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग से ततैयों को भगाने की मांग की है।