उत्तराखंड: गधेरे में घास काटने गई महिलाओं को पड़ा मिला शव, 35 दिन से लापता था बुजुर्ग

Spread the love

डीडीहाट तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनिया खान के सिटौली गांव निवासी लापता बुजुर्ग का 35 दिन बाद गधेरे में शव मिला। Missing Person Dead Body Found in Didihat पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में रखा। सिटौली गांव निवासी 58 वर्षीय हयात सिंह बोरा, स्व. राम सिंह बोरा विगत चार नवंबर को घर से कहीं चले गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं कोई पता नहीं चला। अगले दिन उनके भाई सोबन सिंह बोरा ने पुलिस को उनके लापता होने की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन करनी शुरू की, लेकिन फिर भी हयात सिंह का कोई पता नहीं चल सका। सोमवार को उनके घर से करीब 6 किमी दूर काणीखेत के पास बहने वाले गधेरे में घास काटने गई महिलाओं को एक शव पड़ा मिला। सूचना पर एसआई बसंत कुमार टम्टा व हेड कांस्टेबल प्रदीप गोस्वामी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को गधेरे से निकाला। शव की पहचान हयात सिंह के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में रखा। मृतक अविवाहित था। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस अब हर एंगल से जांच में जुट गई है।