मौसम अपडेट: मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने का यलो अलर्ट, इन जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना

Spread the love

उत्तराखंड में भले ही सैलानी साल के अंत में बर्फबारी की टकटकी लगाए हुए थे, लेकिन मौसम ने उन्हें निराश कर दिया, लेकिन नए साल में सैलानियों को बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। देहरादून मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी होने का अंदेशा जताया है। Uttarakhand Rain And Snowfall साथ ही कई जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दो जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत जिले के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते तापमान में गिरावट आ सकती है। जबकि पर्वतीय इलाकों में खासकर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। चमोली जनपद की नीती घाटीमें बर्फबारी का दृश्य देखने को मिल रहा है। बर्फबारी न होने से पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे जंगलों में आग लगने की आशंका भी ज्यादा रहती है। बारिश और बर्फबारी न होने से किसानों को भी इसका नुकसान हो रहा है। बारिश नहीं होने से फसले नहीं हो पा रही हैं। जिससे किसान निराश हैं।