Youtuber Anurag Dobhal की खुली पोल?! UK 07 rider | Kalam Ink | Dehradun | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो मौजूदा वक्त में यूट्यूबर और राइडर अनुराग डोभाल का नया वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। वीडियो में अनुराग ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन अब उनके भाई कलम इंक ने भी सामने आकर हैरान कर देने वाली चैट्स साझा की हैं। Youtuber Anurag Doval Viral Video आखिर क्या खुलासा हुआ और क्यों यह वीडियो फैंस के लिए चिंता का विषय बन गया है। पूरी कहानी मेरी इस रिपोर्ट में देखिए क्यों अनुराग के भाई ने कहा खींचकर लाफा मारा एक। दोस्तो यूट्यूबर और राइडर अनुराग डोभाल का एक वीडियो काफी चर्चा में है। इस वीडियो में उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुराग के वीडियो के बाद अनुराग के भाई कलम इंक ने यूट्यूबर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पत्नि के साथ मारपीट की, क्या ये सच है वीडियो को अंत तक जरूर देखिएगा दोस्तो। बताउंगा आपको क्यों यूट्यूबर और राइडर अनुराग डोभाल के भाई कलम इंक ने अनुराग पर लगा दिया ढोंग करे का आरोप। दोस्तो बिग बॉस 17 फेम और यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट कर हर किसी को हैरान कर दिया है। उन्होंने वीडियो में दावा किया क्योंकि उन्होंने अपनी कास्ट से बाहर जाकर रितिका से शादी रचाई इस वजह से उनका परिवार उन्हें परेशान कर रहा है, उन्हें मेंटली टॉर्चर कर रहा है। अनुराग ने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें इस लेवल तक टॉर्चर किया कि बोला की ना हम खुश रहेंगे, ना तुझे खुश रहने देंगे।

दोस्तो अनुराग के दावों के बाद अनुराग के भाई कलम इंक ने अपने इंस्टाग्राम पर हैरान करने वाले दावे किए हैं। कलम ने दावा किया है कि अनुराग डोभाल ने पत्नी रितिका पीटा है और इसी वजह से वो उन्हें छोड़कर चली गई हैं। इसके अलावा अुनराग डोभाल के मौजूदा वीडियो को लेकर उनके भाई कमल इंक ने दावा किया कि नाटक कर रहे अनुराग डोभाल क्या सही में ये सब नाटक है या इसके पीछ कोई पारिवारिक कलेश की बड़ी वजह छीपी है। दोस्तो कमल इंक ने इंस्टा पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा- मैं अपनी बात का पक्का हूं। मेरे पॉडकास्ट चैनल पर सभी सबूत दिए गए हैं। और सब लोग चिल करो, ये उसका (अनुराग) रोज का है जो वो करता है व्यूज के लिए। एक साइड की स्टोरी पोस्ट कर दी भाई ने, पर सच नहीं बताया। साथ ही, मेरा मेरे सभी फैंस को मैसेज- इन सब में मत पड़ो। उन्हें इंस्टाग्राम पर ट्रैक्शन पसंद है। उन्होंने हमपर, माता-पिता पर झूठा केस डाला और जब वो ये केस लीगली हार गया तो उसने ये घटिया वीडियो पोस्ट की क्योंकि रितिका ने भी इसको छोड़ दिया इसकी हरकतों की वजह से। इतना ही नहीं दोस्तो कमल इंक ने कथिततौर पर अनुराग के किसी के साथ बातचीत के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। इन चैट्स से ऐसा लगता है कि अनुराग किसी को बात रहे हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी पर हाथ उठाया। अनुराग की तरफ से किए गए कथित मैसेज में कहा गया- रितिका और मेरी हाथापाई हो गई। उसने तुम्हारे बारे में कुछ बोल दिया। मैंने उसको बजा दिया। अनुराग ने आगे चैट्स में लिखा-

मेरेको नहीं मारना था उसको, कसम से, लेकिन वो बहुत पोक कर रही थी। बज गई, अच्छे से। अब शांत बैठी रहेगी। दोस्तो तो एक तरफ अनुराग डोभाल का दावा कि परिवार ने उनको कहीं का नहीं छोड़ा और दूसरी तरफ अनुराग के भाई कलम इंक के इस नए खुलासे ने सबको हिला दिया। दोस्तो यहां मै आपको बता दूं कि अनुराग डोभाल और रितिका की शादी साल 2025 में अप्रैल के महीने में हुई थी। इसके बाद, सितंबर में अनुराग ने एक व्लॉग शेयर करके जानकारी दी थी कि वो पिता बनने वाले हैं। इस व्लॉग में अनुराग और रितिका दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं। अब भी रितिका और अनुराग के इंस्टाग्राम पेज पर दोनों की एक साथ कई तस्वीरें और वीडियोज हैं। लेकिन मशहूर यू-ट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन हाल ही में अनुराग डोभाल ने चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कई सनसनीखेज खुलासे भी किये हैं। अनुराग डोभाल ने अपने माता-पिता पर शोषण का आरोप लगाया है। अनुराग का कहना है कि उनकी और ऋतिका चौहान की इंटरकास्ट मैरिज के कारण उनके माता-पिता ने उनसे दूरी बना ली है। यहां तक कि वे उनकी शादी में भी नहीं आए थे। अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने वीडियो में दावा किया कि उन्होंने पांच दिन से कुछ नहीं खाया है और आगे चलकर उनकी मौत के जिम्मेदार उनके मां-बाप ही होंगे। लेकिन अब अनुराग डोभाल के वीडियो के बाद उनके भाई कलम ने सोशल मीडिया पर चौंकाने वाले दावे किये हैं। कलम का दावा है कि अनुराग डोभाल ने ऋतिका चौहान संग भी मारपीट की है क्या सच होगा इस मामले में आपको क्या लगता है बताइयेगा।