कौन है ‘VOID’… जो पहाड़ के गाने गाकर रैप की दुनिया का बन गया ‘KING’ | Uttarakhand News

Share

पहाड़ के गाने गाकर बन गया सुपर-स्टार… उत्तराखंड के इस सिंगर के RAP का इंतजार करती है दुनिया
उत्तराखंड का रहने वाला है… उत्तराखंड की बात पहाड़ के अंदाज में सुनाता है… VOID के नाम रैपिंग की दुनिया में है मशहूर
करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान…रसरी आवत-जात ते सिल पर परत निशान… रैपिंग के किंग की यही है कहानी

कहते है किसी भी विधा इतनी मेहनत करों कि वो आप में समा जाए… आप चाहे जिस तरह, जिस विधि से भी उसको इंट्रोड्यूस करे दुनिया कहे वाह क्या बात है… क्या खास अंदाज है… ये बंदा तो लाजवाब है… बेममिशाल है… शानदार, जबरदस्त इसके लिए तो जिंदाबाद है… उत्तराखंड के रहने वाले एक ऐसे ही कलाकार के बारे में आपको बताते हैं… जो इस वक्त रैपिंग की दुनिया में छाए हुए… वो पहाड़ के गाने गाकर रैपिंग की दुनिया के सुपर स्टार हो चुके हैं… इन्हें रैपिंग की दुनिया का किंग कहा जाता है… इनके हर एक शो का लोगों को बेसिब्री से इंतजार होता है… जैसे ही मालूम होता उत्तराखंड के इस रैपर के शो होने वाले हैं… वैसे ही टिकट खिड़कियों पर शो फुल हो जाता है… रैपर की दुनिया में ये वॉयड के नाम से मशहूर हैं…
उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की कई ऐसी शख्सियतें हैं, जिन्होंने अल्मोड़ा के साथ-साथ उत्तराखंड का भी नाम रोशन किया है… इन प्रतिभावान लोगों की फेहरिस्त में एक नाम गौरव मनकोटी भी है…. हालांकि उनको इस नाम से कम ही लोग जानते हैं… रैपिंग की दुनिया में गौरव वॉयड के नाम से जाने जाते हैं… सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के रहने वाले गौरव मनकोटी उर्फ वॉयड के रैप सॉन्ग का हर कोई दीवाना है. उत्तराखंड के पहाड़ी गीत सीख-सीखकर बड़े हुए गौरव की संगीत प्रतिभा का दुनिया ने लोहा माना है. सोशल मीडिया में उनकी जबर्दस्त फैन-फॉलोइंग है….साल 2019 में एमटीवी हसल में गौरव मनकोटी उर्फ वॉयड के कई रैप सॉन्ग सुपरहिट हैं… गौरव के गाए गाने लोगों को काफी पसंद आते हैं… वहीं मैदानी इलाकों या उत्तराखंड से बाहर के संगीतप्रेमियों को भी गौरव की आवाज पसंद है. उनका एक गाना- ‘सीधे पहाड़ से’ आज भी आप लोगों की जुबान से सुन सकते हैं…
गौरव मनकोटी ने रैपिंग की शुरुआत 4 साल पहले की थी… गौरव बताते हैं कि उन्हें लिखने का शौक था… स्कूल टाइम से ही उन्होंने गाने लिखने शुरू कर दिए थे… गौरव ने रैपिंग की शुरुआत 4 साल पहले की थी. उन्होंने 4 साल पहले अपना पहला गाना रिलीज किया था, जो पहाड़ों के बारे में था… इन 4 सालों में वह कैसे आगे बढ़े, उन्हें भी इसका पता नहीं चला… इसके बाद उनके गाने लगातार आ रहे हैं और लोग उनके गानों को काफी पसंद भी करते हैं…गौरव मनकोटी का सबसे पहला गाना गाइस फ्रॉम द हिल आया तबसे वह लगातार रैपिंग कर रहे हैं… अभी तक वॉयड 90 से भी ज्यादा गाने गा चुके हैं और जल्द ही नए गाने आने वाले हैं… वॉयड के कुछ रैप सॉन्ग पहाड़ों के बारे में रहते हैं… उनके गानों में पहाड़ की बातों को सुना और समझा जा सकता है… सीधे पहाड़ से और सीधे पहाड़ से चैप्टर- 2 को लोगों ने काफी प्यार दिया है… आज उनके गानों को लेकर क्रेजी छोटे बच्चों से लेकर बड़े उम्र के लोग हैं… जिस वॉयड के दीवानी दुनिया है… वही वॉयड बचपन से ही क्रिकेट के जबरा फैन रहे हैं… वर्ल्ड कप के दौरान उनसे किसी ने रिक्वेस्ट की थी कि वह इंडियन टीम के फ्लेयरों के नाम लेते हुए उनमें रैप सॉन्ग बनाएं… उन्होंने इस गाने को एक ही दिन में तैयार किया उसके बाद काफी लोगों ने इसको पसंद किया…वॉयड ने रैपिंग की दुनिया में करियर बनाने वाले युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि जो भी रैप कर रहे हैं या फिर रैपिंग में आना चाहते हैं, उन लोगों को अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए और उस मुकाम तक कैसे आगे बढ़ा जाए, उसे देखना चाहिए… अच्छा लिखने की कोशिश करते रहें… अगर मन में आग है, तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं… अपने सपनों के पूरे होने तक उनका पीछा करते रहें…