लाटी कॉर्टून को धोनी ने अपने घर पर मंगवाया | Kanchan Jadli | Uttarakhand News

Share

कंचन की लाटी कॉर्टून के दिवाने हुए माही…घर का पता देकर भेजने को कहा
लाटी कॉर्टून पीएम को भी आ चुका है पसंद…कंचन की कला को खूब सराहा !
उत्तराखंड की संस्कृति को बताता है कॉर्टून…दूसरों को भी देती है हिम्मत !

 

उत्तराखंड की एक बेटी की कला अब स्टारडम को भी प्रभावित करने लगी है…पहले पीएम मोदी और अब महेंद्र सिंह धोनी ने भी उस कारिगरी को सराहा है…उत्तराखंड की बेटियों के हुनर को लोग सलाम कर रहे हैं…और अब एक बेटी की शानदार कला लोगों को भांति जा रही है…लोग उसके कला के इतने दिवाने हैं कि..घर तक पार्सल करने को कहते हैं…पुरानी परंपराओं को मुताबिक माने तो…बेटियों से बेहतर कला किसी में नहीें है…वो अपने हुनर को इस तरह से निखार देती हैं…कि लोग भागे भागे चले आते हैं…अब एक बेटी के भीतर की हुनर धोनी को भी पसंद आ गई है…जिसके धोनी ने जो काम किया है…उसकी भी लोग तारीफ कर रहे हैं…कि वाकई में माही दिलदार हैं…और शानदार हैं…लाटी कॉर्टून का जमाना वापस से लौटने लगा है…धीरे धीरे लोगों को लाटी कॉर्टून खूब पसंद आ रही है..घरों में खूबसूरती को निखारने के लिए लाटी कॉर्टून काफी फेमस हो चुका है…लोग लाटी कॉर्टून के इतने दिवाने हो चुके हैं कि…उसे कहीं से भी मंगाना चाहते हैं…कुछ ऐसा ही लाटी कॉर्टून फेमस है..उत्तराखंड की कंचन की..कंचन की तारीफ तो पीएम मोदी भी कर चुके हैं…फिर धोनी को क्यों नहीं पसंद आता…लाटी कॉर्टून से कंचन ने कैसे खुद को साबित किया है…वो अपने आप में मिसाल है..क्योंकि बेटियों को अपनी शोहरत कमाने के लिए किसी नौकरी की जरुरत नहीं है…वो खुद चाहें तो अपने हुनर को साबित कर देती हैं…

दरअसल पिछले कुछ दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी उत्तराखंड के दौरे पर थे…अपने दौैरे में महेंद्र सिंह धोनी गांव भी गए थे..और लोगों से मिले थे…इस दौरान धोनी ने मंदिरों में जाकर दर्शन भी किया था…महेंद्र सिंह धोनी ने अपने उत्तराखंड यात्री की शुरुआत कैंची धाम से की थी…और करीब 20 साल बाद अपने गांव ल्वाली भी गए थे…इस दौरान कोटद्वार की युवा कार्टूनिस्ट कंचन जदली के कार्टून किरदार लाटी से भी रूबरू हुए… कंचन के द्वारा बनाए गए कार्टून लाटी को देखकर धोनी काफ़ी खुश दिखे…. ये कार्टून धोनी को इतने पसंद आए की उन्होंने कंचन को लाटी कार्टून का पार्सल दिल्ली अपने घर पहुंचाने को कहा…इस के लिए उन्होंने खास अपने दिल्ली के आवास का पता भी कंचन को दिया है…हालांकि इस से पहले उनकी नज़र सोशल मीडिया के ज़रिए कंचन के कार्टून लाटी पर गई… इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त को कंचन से बात कराने को कहा….धोनी ने करीब 12 मिनट तक कंचन और उनके परिवार से वीडियो काल पर बात की…इस दौरान कंचन ने धोनी को अपने द्वारा बनाए गए कार्टून भी दिखाए….बातचीत में धोनी ने बताया कि….कार्टून में कंचन द्वारा लिखी गई पंचलाइन उन्होंने गांव में बहुत सुनी हैं…लेकिन समय के साथ साथ पहाड़ की ये सभ्यता सब खत्म होती जा रही है…ऐसे में इन कार्टूनो ने उन्हें एक बार फिर से उन दिनों की याद दिला दी…

बताते चलें कि… लाटी किरदार से चर्चा में आईं कंचन जदली के कार्टून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी काफ़ी सराहा था…. उत्तराखंड के लोकपर्व पर कंचन द्वारा बनाए गए इन कार्टून को पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया था….कंचन मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के जहरीखाल की रहने वाली है…एक लंबे वक्त से अपने कार्टून किरदार लाटी के द्वारा लोगों को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू करा रही हैं….कंचन पहाड़ी कार्टूनो, चित्रों और उन से जुड़ी पंचलाइनो से लोगों को अपनी बोली भाषा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करती आई हैं।…. यही नहीं वे डिजिटल आर्ट के जरिये प्रवासियों को उत्तराखंड से जोड़ने का काम भी कर रही हैं…