खटीमा में अचानक चाट की दुकान पर पहुंचे CM धामी! | Uttarakhand News

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने गृह क्षेत्र खटीमा के भ्रमण के दौरान एक बेहद साधारण और अनूठे अंदाज में नजर आए। Vocal For Local लोहियाहेड में पैदल घूमकर आम जनता का हालचाल जानने के दौरान, मुख्यमंत्री अचानक रवि के प्रसिद्ध चाट स्टॉल पर जा पहुंचे। मुख्यमंत्री को अपने बीच इस तरह अचानक देखकर वहां मौजूद आम नागरिक और दुकानदार हैरान रह गए। सीएम धामी ने न केवल वहां रुककर बड़े चाव से गर्मागर्म टिक्की का स्वाद लिया, बल्कि स्थानीय लोगों और दुकानदारों से उनका हालचाल जाना और उनके कामकाज को लेकर सीधा संवाद भी किया। इस औचक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘लोकल फॉर वोकल’ के संकल्प को धरातल पर उतारने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय छोटे दुकानदारों और व्यवसायों को बढ़ावा देकर ही आत्मनिर्भर भारत के सपने को सच किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने आम जनता से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्र के स्थानीय उत्पादों और छोटे दुकानदारों को प्राथमिकता दें, जिससे न केवल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।