उत्तराखंड में नहीं चलेगी कट्टरपंथी सोच!‘देवभूमि की शांति-सौहार्द से समझौता नहीं’ | Uttarakhand News

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि की पवित्रता, शांति और सौहार्द को लेकर एक बार फिर अपनी सरकार का कड़ा रुख साफ किया है। खटीमा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि उत्तराखंड की शांति और सांस्कृतिक ताने-बाने से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में किसी भी प्रकार की कट्टरपंथी सोच या फतवे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और यह प्रदेश किसी मौलाना या मौलवी की धमकियों से नहीं, बल्कि सिर्फ संविधान और कानून के नियमों से चलेगा।यह विवाद हाल ही में रुद्रपुर के एक मौलाना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गरमाया, जिसमें कथित तौर पर मदरसों से जुड़े नियमों को लेकर भड़काऊ और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम धामी ने कहा कि अब राज्य में एक राष्ट्रवादी सरकार है जो ऐसी किसी भी घुड़की के आगे झुकने वाली नहीं है।