चमोली में बारिश का कहर!बद्रीनाथ हाईवे बंद भूस्खलन से बढ़ा खतरा! | Uttarakhand News

Spread the love

चमोली जिले में देर रात हुई मूसलधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पागल नाला के पास पहाड़ी से भारी मलबा आ गया, जिससे हाईवे अवरुद्ध हो गया है। इस मार्ग के बंद होने से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।