- पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती रो रही है… न्याय की लगा रही गुहार
- उड़ीसा राजघराने से जुड़ा एक हाईप्रोफाइल परिवार… जिससे वीपी सिंह की पोती का नाता… अब उन्हें उत्तराखंड से मदद की दरकार
- वीपी सिंह की पोती सीएम धामी पर भरोसा… धामी की पुलिस पर विश्वास… बस एक अदद मदद चाहिए !
-
पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती एक ऐसे दौर से गुजर रही है… उस दौर से बाहर निकलने के लिए धामी सरकार से उन्हें मदद की दरकार है… सीएम धामी की पुलिस मदद चाहिए ही चाहिए… वो गुहार लगा रही है… मदद चाहिए सरकार… अपनों ने सताया… आप से कुछ भी करके संज्ञान ले लीजिए सरकार… उड़ीसा में उनका ससुराल है… मायका यूपी में हैं… मदद उन्हें चाहिए उत्तराखंड से… उत्तराखंड की पुलिस से… पूछने वाले पूछ रहे हैं… वीपी सिंह की पोती का आखिर उत्तराखंड से क्या नाता है… आखिर उसके क्या हुआ कि वो गुहार लगाने के लिए मजबूर हो गई… इस पूरे माजरे को समझने के लिए आपको इस रिपोर्ट आखिर तक देखना होगा….
दरअसल ये मामला ओडिशा राजघराने से जुड़ा है… एक हाईप्रोफाइल परिवार का मामला है…. 23 नवंबर 2017 में वीपी सिंह की पोती अधरिजा मंजरी सिंह का विवाह उड़ीसा राज घराने के वारिश अरकेश सिंह के साथ बड़ी धूमधाम से हुआ था… अधरिजा मंजरी के पति अरकेश नारायण सिंह देव बोलनगीर के राजपरिवार से वास्ता रखते हैं… अर्केश सिंह देव ओडिशा के एक भारतीय राजनीतिज्ञ और बीजू जनता दल राजनीतिक दल के नेता है… अर्केश सिंह देव पूर्व बोलांगीर विधायक अनंगा उदय सिंह देव के सबसे छोटे बेटे और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र नारायण सिंह देव के परपोते हैं… उनके बड़े भाई कलिकेश नारायण सिंह देव भी बीजेडी से सांसद हैं… जो ओडिशा में बोलांगीर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं…
अब सवाल जहां अधरिजा खुद एक हाईप्रोफाइल परिवार से हैं… आखिर उनके साथ क्या हुआ कि वो उत्तराखंड में आकर न्याय की गुहार करने लगी… आखिर उनके पति ने क्या किया… जो कि उन्हें देहरादून में न्याय की गुहार लगानी पड़ गई… शिकायतकर्ता अधरिजा भंडारी के मुताबिक उनके ससुराल पक्ष का एक घर देहरादून में भी है…. यही कारण है कि शिकायतकर्ता महिला अधिराज मंजरी ने अपने पति अरकेश और ससुराल पक्ष के खिलाफ मारपीट और घरेलू हिंसा को लेकर राजपुर पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न होने के चलते डीजीपी को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई…. अधरिजा का आरोप है कि संबंधित थाना राजपुर से कार्रवाई ना होने के चलते डीजीपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई गई है…. डीजीपी ने देहरादून एसएसपी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं…. दरअसल मामला पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की पोती अधिराज मंजरी सिंह देव के साथ ससुराल वालों की ओर से मारपीट और घरेलू हिंसा का है….इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि उनके पति और ससुराल वालों ने शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज में करोड़ों रुपए की मांग को पूरा करने के लिए मानसिक उत्पीड़न करना भी शुरू कर दिया था….आरोप के अनुसार सितंबर 2022 में महिला के पति अरकेश द्वारा न सिर्फ तलाक लेने के लिए कागज भेजे गए… बल्कि पत्नी को घर से बाहर निकालने की सुनियोजित योजना भी बनाई गई… वीपी सिंह की पोती अधरिजा ने ये भी आरोप लगाया है… वर्तमान में पति ने घर पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे के अलावा गार्ड सहित अन्य कर्मचारियों को उन्हें तंग और परेशान करने की नियत से रखा है…वही दूसरी तरफ शिकायतकर्ता महिला के पति का आरोप है कि उसको गलत फंसाया जा रहा है…. पत्नी उससे डिमांड के तहत न सिर्फ 100 करोड़ रुपए की डिमांड कर रही है… बल्कि उड़ीसा के एक विधानसभा सीट से एमएलए चुनाव का टिकट की भी मांग रही है. उसी सब के चलते ये ड्रामा रचा जा रहा है…. अब सच्चाई क्या है… उत्तराखंड पुलिस को इस बात के तह में जाकर पता लगाना चाहिए… कौन सच्चा है और कौन झूठा… दूध का दूध पानी का पानी करके दिखाना चाहिए….