सोशल मीडिया में फर्जी एआई जनरेटेड पेजों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत अन्य वरिष्ठ नेतागणों की छवि धूमिल किए जाने के सम्बंध में आज देहरादून एसएसपी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। अगर ऐसे सभी पेजेस के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से पुलिस मुख्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना/प्रदर्शन पर बैठेगी और जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।