रुद्रपुर के भूतबंगला में दो समुदाय के लोगो में विवाद हो गया, बात इतनी बढ़ी की दोनों ही पक्षों में जमकर पथराव हुआ, आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई है। Rudrapur Fight Between Two Groups मामले की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग कर दोनों ही पक्षों को तीतर-बीतर किया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर के भूतबंगला में गुरुवार शाम को होली खेलने का कार्यक्रम किया जा रहा था, इस दौरान विशेष समुदाय का एक युवक ई रिक्शा लेकर बार-बार चक्कर लगा रहा था। मना करने पर गली गलौज कर चला गया और कुछ देर बाद वह अपने साथियों को लेकर पहुंचा जिसमें उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद दोनों ही पक्षों में जमकर विवाद हुआ ईंट-पत्थर, लाठी-ठंडा चले जिसमें दोनों ही पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना की वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में बना ली जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वही एक पक्ष के द्वारा रम्पुरा चौकी पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। इतना ही नहीं पीड़ित महिला ने एक पुलिसकर्मी पर भी जूते से पिटाई करने का आरोप लगाया है। रुद्रपुर के एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी का कहना है दो पक्षों में विवाद हुआ है मौके पर पुलिस पहुंची और शांति व्यवस्था बनाई गई है अब तहरीर के आधार पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई को किया जाएगा।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players