Dussehra 2023: देहरादून में जलेगा 131 फीट ऊंचे रावण का पुतला, CM धामी दबाएंगे रिमोट

Spread the love

देशभर में आज हर्षोल्लास के साथ दशहरा (Dussehra 2023) मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी Ravan Dahan in Dehradun देहरादून के ऐतिहासिक मैदान परेड ग्राउंड में को दशानन रावण का दहन किया जाना है। इस बार दून में अब तक का सबसे ऊंचा पुतला तैयार किया गया है, जिसकी ऊंचाई 131 फीट है। परेड ग्राउंड में 131 फीट ऊंचे रावण के साथ ही कुंभकर्ण, मेघनाथ का पुतला दहन होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बटन दबाकर रावण के पुतले का दहन करेंगे। यहां 12 चरणों में धीरे-धीरे रावण जलेगा। इस पुतले की खास बात है कि यह पर्यावरण के अनुकूल कम पटाखों का इस्तेमाल किया गया है। इसकी लागत 12 लाख बताई जा रही है। पांच बार लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में रिकार्ड बनाने वाले शिल्पकार तेजिंदर चौहान ने पुतला बनाया है।

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि परेड ग्राउंड में दशहरे के मेले में रावण दहन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई विशिष्ट लोग आएंगे। दशहरे के मेले के कमेटी के लोगों से वार्ता हुई है। उनकी ओर से बताया गया है कि रावण दहन के दौरान करीब 40 से 50 हजार लोगों के आने आशंका जताई जा रही है। दशहरे के मेले का आयोजन के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहने वाला है। साथ ही रावण दहन देखने आने वाले लोगों के लिए यातायात पुलिस ने बैरियर और पार्किंग व्यवस्था की गई है। बता दे, दशहरा मेले में दूर दूर से लोग पहुंचते हैं, ऐसे में दून पुलिस का फोकस ट्रैफिक व्यवस्था पर भी है। ताकि, आम लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।