केदारनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत, कई यात्रियों के दबे होने की आशंका

Spread the love

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्खलन में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को चार और शव बरामद किये गए हैं। Gaurikund landslide accident सभी मृतक भगवान के दर्शन के लिये गए श्रद्धालु थे। सोमवार को हुए लैंडस्लाइड में कई लोग मलबे में दब गए थे। अब तक पांच शव बरामद किये जा चुके हैं। जबकि तीन लोग घायल हैं। हालांकि, मलबे में कई अन्य यात्रियों के दबे होने की आशंका है जिनके लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन, NDRF और SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया के नजदीक हुए इस हादसे की जानकारी शाम को हुई।

यहां पर रात के समय खराब मौसम और लगातार मलबा-पत्थर गिरने के कारण रेस्क्यू टीमों को राहत और बचाव कार्य करने में दिक्कतें आयी। खतरे को देखते हुए रेस्क्यू कार्य रोकना पड़ा था। दरअसल जनपद पुलिस के स्तर से यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत इस मार्ग पर सुरक्षा के दृष्टिगत शाम 06:30 बजे के बाद आवाजाही बिल्कुल बन्द कर दी गयी थी। जो लोग इस समयावधि से पहले गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर चले गये थे, उन लोगों के साथ यह हादसा हुआ। मंगलवार सुबह मौसम अनुकूल होने और यहां पर मलबा-पत्थर गिरना बन्द होने पर रेस्क्यू टीमों द्वारा रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया गया। इस तरह गौरीकुंड लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या 05 हो गयी है।