उत्तराखंड वन महकमे में 6 रेंजर्स का हुआ तबादला, यहां देखें किसे कहां मिली तैनाती

Spread the love

उत्तराखंड वन महकमे में 6 रेंजर्स का तबादला हुआ है। 06 रेंजर्स की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। हालांकि चर्चा देहरादून के रेंजर पद पर हुए बदलाव को लेकर हो रही है। Uttarakhand Forest Department पहले जानिए किन किन रेंजर्स का हुआ स्थानांतरण। हरीश थपलियाल को बदरीनाथ वन प्रभाग से चकराता वन प्रभाग भेजा गया है। संजय कुमार को रुद्रप्रयाग वन प्रभाग से टौंस वन प्रभाग की जिम्मेदारी मिली है। गंभीर सिंह धमानंदा को देहरादून वन प्रभाग से केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की जिम्मेदारी दी गई है। शिव प्रसाद गैरोला को मसूरी वन प्रभाग से चकराता वन प्रभाग भेजा गया है। लक्ष्मण सिंह मार्तोलिया को रुद्रप्रयाग वन प्रभाग से हल्द्वानी वन प्रभाग भेजा गया है। विनोद चौहान को चकराता वन प्रभाग से रुद्रप्रयाग वन प्रभाग भेजा गया है। वैसे तो सभी तबादलों को जनहित में ही किया गया है, लेकिन रेंजर्स के बीच देहरादून के रेंजर गंभीर सिंह को लेकर चर्चा है। दरअसल गंभीर सिंह करीब 7 महीने पहले ही यमुना सर्किल से शिवालिक सर्किल में स्थानांतरित होकर देहरादून डिवीजन आए थे। 7 महीने में ही उनका दूसरी बार तबादला कर दिया गया।