देहरादून: उर्मिला का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट गुजरात में होगा!| Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो और कथित ‘वीआईपी’ खुलासों के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। शुक्रवार को देहरादून की विशेष सीबीआई (CBI) अदालत ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का आदेश जारी किया है। अदालत में उर्मिला सनावर ने बिना किसी दबाव के इन दोनों परीक्षणों के लिए अपनी स्वैच्छिक सहमति दर्ज कराई, जिसके बाद कोर्ट ने यह अहम फैसला सुनाया। अदालत के आदेशानुसार, दोनों के नार्को और पॉलीग्राफ परीक्षण गुजरात के गांधीनगर स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) में कराए जाएंगे, हालांकि इसके लिए सटीक तारीख अभी तय नहीं की गई है। गुजरात ले जाने से पहले आने वाले दिनों में उर्मिला की अनिवार्य मेडिकल जांच पूरी की जाएगी। वहीं, कोर्ट में पेशी के बाद उर्मिला ने यह भी सनसनीखेज आरोप लगाया कि उन्हें इस टेस्ट से दूर रखने के लिए 25 लाख रुपये और एक स्कॉर्पियो गाड़ी का लालच दिया गया था।