उत्तराखंड: गंगोत्री हाइवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, आठ गंभीर घायल; देखें वीडियो..

Spread the love

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरों पर चल रही है। देश-विदेश से श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं। पहाड़ी मार्ग होने से हल्की सी चूक हादसों की वजह बन जाती है। Gangotri Highway Nalupani Accident इस बीच गंगोत्री हाईवे के पास धरासू नालूपानी के बीच सड़क पर पलट गई। घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस मध्य प्रदेश की बताई जा रही है। हादसे में आठ तीर्थयात्री घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घायल तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। गनीमत यह रही कि बस सड़क पर ही पलट गई। यात्री बस यदि खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में 45 तीर्थयात्री सवार थे। जिसमें आठ तीर्थयात्री घायल हो गए। बस पलटने का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार तीर्थयात्रियों की गंगोत्री धाम के लिए जा रही थी। सभी घायल तीर्थयात्रियों को जिला अस्पताल में लाया जा रहा है।