रुद्रपुर में कबाड़ की दुकानों में लगी भयंकर आग, मकानों को कराया गया खाली

रुद्रपुर में आग लगने से आधा दर्जन कबाड़ की दुकाने जलकर राख हो गई। आग से दुकान स्वामियों को लाखों का नुकसान हुआ है।

Share

रुद्रपुर शहर के किच्छा हाइवे के पास स्क्रैप के 17 गोदामों में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल के वाहनों ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। Fire In Rudrapur Junk Shop आग से लगभग आधा दर्जन कबाड़ की दुकानें जलकर राख हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है की आग से 30 लाख का नुकसान हुआ होगा। मिली जानकारी के अनुसार, किच्छा रोड पर मेडिसिटी अस्पताल के पास स्क्रैप के गोदाम हैं। इन गोदामों में बड़ी संख्या में प्लास्टिक के ड्रम, पॉलीथिन, टिन, लोहा, तांबा, पीतल सहित काफी स्क्रैप भरा है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे पहाड़गंज निवासी जफीर अहमद के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप ले लिया और डरावनी लपटों के साथ आग बढ़ती चली गई। आग ने मो. सलीम, मो. अहमद, जमील अहमद, अय्यूब, सलीम, मो. सलीम, हाजी महमूद, भोला, भूतबंगला निवासी इमरान नानी, बगवाड़ा निवासी रंजीत सिंह के गोदाम को भी चपेट में ले लिया।

इसके बाद आग ने बिगवाड़ा भट्टा में बने गीता देवी और जगिया के टिनशेडनुमा मकान को जद में ले लिया। इससे घरों में रखा फर्नीचर, वाशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी, अनाज, कपड़े, गहने आदि सामान जलकर गया। जब तक कबाड़ मालिक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण करते हुए आसपास के सभी कबाड़खानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आनन फानन में अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने सात वाहनों की मदद से 6 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ ईशान कटारिया ने बताया आग पर काबू पा लिया गया है। लगभग 5 से 6 दुकानों को आग ने अपनी चपेट में लिया है। आग बुझाने के बाद नुकसान का आकलन किया जायेगा। संभावना जताई जा रही है कि आग से 30 लाख से अधिक का नुकसान हुआ होगा।