हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर मोतीचूर फ्लाईओवर 6पर कई वाहन आपस में भिड़ गए। जिससे उनमें आग लग गई। फ्लाईओवर पर तेज गति में जा रहे चार वाहन टकराए और मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भयंकर हुआ कि टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई। Haridwar Dehradun Highway Accident आग लगते ही फ्लाईओवर पर अफरा तफरी मच गई। सड़क पर लंबा जाम लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जाम की वजह से रायवाला से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय से मौके पर नहीं पहुंच सकीं, लेकिन हरिद्वार से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि इस घटना में कार सवार एक महिला की मौत हो गई है। चश्मदीदों ने बताया कि महिला का शव ट्रक के नीचे फंसा था। घटना के बाद ट्रक का प्रेशर टूट जाने से उसके ब्रेक जाम हो गए। ट्रक सीमेंट से भरे होने की वजह से हिल भी नहीं पा रहा था। ट्रक को जेसीबी औऱ क्रेन से उठाने का प्रयास किया गया, बाद में हाइड्रा मशीन से उसे हटाया जा सका। वेगनार कार ट्रक औऱ बस के बीच पिचक गई थी। महिला के शव का एक हिस्सा पहले निकाल लिया गया था लेकिन दूसरा हिस्सा रात करीब पौने एक बजे ट्रक के हटने के बाद निकाला जा सका। हादसे में पुलिस ने एक महिला की मौत की पुष्टि की है, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players