हरिद्वार जिले के लक्सर में बुधवार को फिल्मी स्टाइल में गैंगवार देखने को मिला। कोर्ट में पेशी पर जा रहे गैंगस्टर विनय त्यागी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिग कर दी और फरार हो गए। Fire On Police Vehicle Haridwar इस गोलाबारी में पुलिस की गाड़ी में मौजूद मोस्ट वांटेड बदमाश विनय त्यागी को तीन गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश विनय त्यागी को पुलिस रुड़की से लक्सर कोर्ट में पेशी पर ला रही थी। तभी बीच रास्ते में लक्सर ओवरब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की उस गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें विनय त्यागी बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि विनय त्यागी को तीन गोलियां लगी हैं।
फायरिंग में घायल गैंगस्टर विनय त्यागी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। विनय त्यागी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वारदात के बाद दो हथियारबंद बदमाश बाइक पर बैठकर फरार होते हुए भी कमरे में कैद हो गए। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बदमाशों को जल्द दबोच लिया जाएगा। पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है। घायल विनय त्यागी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस की टीमें लगातार चेकिंग कर रही है। इलाके में नाकेबंदी भी की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस हिरासत में जिस आरोपी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी है, वो हार्डकोर क्रिमिनल है।