देहरादून में सोमवार तड़के 6 बजे से 6:30 बजे के बीच गढ़ी कैंट-मालसी रोड पर दिलदहाने देने वाली घटना हुई। जोहड़ी गांव से पहले सिनौला चौक से लेकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिनौला तक स्कॉर्पियो और फार्चून कार सड़क पर कहर बनकर दौड़ रही थी। Retired Brigadier Shooting Case आगे चल रही फार्चून कार में बैठे लोगों पर पीछे स्कॉर्पियो में बैठे बदमाश अंधाधुंध गोलियां चला रहे थे। इस दौरान एक गोली मॉर्निंग वॉक पर गए रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को लगी और उनकी मौत हो गई। ब्रिगेडियर मुकेश जोशी का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उनके अंतिम संस्कार की रश्में बेटे ने निभाई। सीएम धामी भी आज सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players