उत्तराखंड के इस गांव में महिलाओं की अनोखी पहल, गांव की सीमाओं पर लगाए शराबबंदी के बोर्ड

चमोली जिले के पज्याणा गांव में शराब पीने- पिलाने पर रोक लगा दी गई है। और ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना भरने के साथ ही उस व्यक्ति को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा।

Share

उत्तराखंड के पहाड़ हों या मैदान, शराब पीने-पिलाने का दौर हर जगह चल रहा है, यूथ इसे जहां अपना स्टेटस सिंबल और टेंशन दूर करने का जरिया समझ रहे हैं, Pajyana village liquor prohibition board तो वहीं महिलाएं इसे पारिवारिक कलह की वजह, और यही कारण है कि महिलाओं ने हमेशा से शराब का विरोध किया है। ऐसे ही चमोली जिले की पज्याणा गांव की महिलाओं ने एक अच्छी पहल की है। पज्याणा गांव में महिला मंगल दल ने पूर्ण शराब बंदी के निर्णय के बाद गांव की प्रवेश सीमा पर चेतावनी बोर्ड लगा दिये हैं। इस गांव में कुछ दिनों पूर्व महिलाओं ने गांव में पूर्ण शराब बंदी का प्रस्ताव पारित करते हुए स्थानीय गैरसैंण थाना पुलिस को भी सूचना दी है। साथ ही इस कार्य में पुलिस से सहयोग की अपील भी है।

महिला मंगल दल संरक्षक अंजना रावत ने बताया कि आज शराब के कारण परिवार बर्बाद हो रहे हैं। इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है। इसलिए महिलाओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लेने के बाद पज्याणाखाल, टैक्सी स्टैंड और ज्वालासैंण में चेतावनी नोटिस बोर्ड लगाये गए हैं। जिसमें गांव में शराब परोसने और पीने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है। कहा कि बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने के लिए महिलाओं के साथ ही युवा और अन्य को भी आगे आना होगा जिससे आने वाली पीढ़ी बेहतर कर सके। अभियान में महिला मंगल दल अध्यक्ष माधवी देवी, कोषाध्यक्ष रामेश्वरी देवी, सचिव ललिता देवी, प्रचार मंत्री हेमंती देवी, आशा देवी, हेमा देवी, अंजली देवी, दीपा देवी, पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्ष महेशी देवी, बसंती देवी, सरोजनी देवी, ग्राम प्रधान विजय सिंह आदि शामिल हैं।