केदारघाटी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई महिला की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Spread the love

उत्तराखंड के केदारघाटी में भयानक हादसा हुआ है। महिला पेड़ पर चढ़कर पत्ती काट रही थी। तभी वो करंट के चपेट में आ गई। इस घटना के बाद केदारघाटी क्षेत्र में शोक की लहर है। जबकि, महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। Rudraprayag Woman Died Current जानकारी के मुताबिक, गुप्तकाशी में आर्यन हेलीपैड के पास महिला एक पेड़ पर चढ़कर चारा पत्ती काट रही थी। इसी दौरान वो पेड़ की एक टहनी पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। करंट लगने से महिला पेड़ पर ही लटक गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और विद्युत विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने बिजली आपूर्ति बंद कर महिला को पेड़ से नीचे उतारा। आनन-फानन में गंभीर हालत में महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पेड़ से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से महिला को करंट लगा है। प्रथम दृष्टया मौत कारण करंट लगना बताया गया है।