देहरादून के सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास चूनाभट्टा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक खंडहरनुमा मकान से एक महिला की लाश बरामद हुई। मृतका की उम्र करीब 35 साल के आसपास बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव का मुआयना किया और आगे की जांच के लिए पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। परिजनों के मुताबिक महिला पिछले तीन दिनों से घर से गायब थी। घरवाले उसे इधर-उधर तलाश कर रहे थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतना दर्दनाक मोड़ लेगा। महिला का पति ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करता है और घर में 3 से 4 साल का एक मासूम बच्चा भी है। जानकारी के अनुसार मृतका लंबे समय से स्मैक की लत में जकड़ी हुई थी। परिजनों ने हर मुमकिन कोशिश की समझाया, मनाया और कुछ वक्त पहले नशामुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया। केंद्र से लौटने के बाद कुछ हफ्ते हालात सामान्य रहे, घरवालों को लगा शायद अब सब ठीक हो जाएगा लेकिन वह राहत ज्यादा देर नहीं टिकी और महिला फिर उसी दलदल में लौट गई। पुलिस को शव की जांच के दौरान महिला के हाथों पर कई निशान भी मिले हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह इंजेक्शन के जरिए भी नशा करती थी। एक संभावना यह है कि ड्रग ओवरडोज़ के चलते उसकी मौत हुई हो। लेकिन मामला यहीं नहीं रुकता महिला के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जो इस पूरे मामले को हत्या की दिशा में भी ले जाते हैं। असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगी।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players