रुद्रप्रयाग: कोठगी गाँव के अभिषेक नेगी ने रचा इतिहास, Indian Military Academy 2026 बैच में ऑल इंडिया 6वीं रैंक 

Spread the love

जनपद रुद्रप्रयाग के कोठगी गाँव के होनहार युवा अभिषेक नेगी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। Abhishek Negi of Kothagi village इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) देहरादून की 2026 बैच की अंतिम मेरिट सूची में अभिषेक ने ऑल इंडिया 6वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भारतीय सेना में तीन वर्षों की सेवा के दौरान अभिषेक ने हर चुनौती का साहस और प्रतिबद्धता के साथ सामना किया। कठिन प्रशिक्षण, अनुशासित दिनचर्या और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया। उनकी यह सफलता बताती है कि पहाड़ का युवा यदि ठान ले तो कोई भी शिखर दूर नहीं।

जैसे ही यह खबर कोठगी गाँव पहुँची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों की आंखों में गर्व और खुशी के आँसू थे, वहीं ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। स्थानीय लोगों ने अभिषेक की उपलब्धि को पहाड़ के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बुलंद हौसलों से बड़ी कामयाबी हासिल की जा सकती है। अभिषेक नेगी की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह संदेश भी है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और देशसेवा का जज़्बा हर बाधा को पार कर सकता है। क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवा देकर देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।