उत्तराखंड में पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हो गई है। यहां ऋषिकेश में यूजेवीएन लिमिटेड की ओर से पशुलोक बैराज पर सी-प्लेन उतारने का ट्रायल किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। Rishikesh Pashulok Barrage Seaplane इसे राज्य में सी-प्लेन सेवा शुरू करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। यह कदम राज्य में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। दरअसल, सोमवार यानी 6 अप्रैल को शाम करीब 6 बजे विशेषज्ञों की देखरेख में स्काई हॉप के सी प्लेन ने गंगा के पानी पर सुरक्षित लैंडिंग की और फिर सफलतापूर्वक उड़ान भी भरी। इस ट्रायल के होने से ऋषिकेश के पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स के बाद अब सी प्लेन पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण होगा। टिहरी डैम के बाद अब ऋषिकेश में इस सेवा के सफल परीक्षण से भविष्य में प्रदेश के अन्य जलाशयों और नदियों को जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। स्काई हॉप के ऑपरेशन अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि यह सफलता राज्य के पर्यटन विकास के लिए बहुत कारगर साबित होगी। वहीं, पशुलोक बैराज के एसडीओ अतुल शर्मा ने भी इस परियोजना की महत्वता पर जोर दिया। ट्रायल सफल होने से आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न जलाशयों और नदियों पर सी-प्लेन सेवा शुरू की जा सकती है। इससे उत्तराखंड पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनाने में सफल होगा और हाई-एंड पर्यटकों को आकर्षित करेगा।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players