उत्तराखंड में MonkeyPox Virus पर अलर्ट, जानें- क्या हैं लक्षण और बचाव के तरीके

Spread the love

दुनिया भर में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भारत में मंकीपॉक्स के कई मामले सामने आए हैं। Monkeypox Guidelines To Uttarakhand इसी को देखते भारत के तमाम राज्यों में स्वास्थ्य विभाग ने मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे के देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने उत्तराखंड के सभी जिलाधिकारी और सीएमओ को अलर्ट करने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए है। जिसमें बीमारी की रोकथाम के लिए सतत निगरानी की हिदायत दी गई है। कोई भी संदिग्ध मरीज मिलने पर कान्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए कहा गया है। साथ ही प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। हालांकि अभी तक प्रदेश में मंकीपाक्स का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

यदि आपको बुखार आ रहा है, आपके शरीर पर हल्के या बड़े दाने निकल रहे हैं या फिर थकावट, शरीर पर रेशेज होना, यह इसके महत्वपूर्ण लक्षण हैं। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और लोगों से दूरी बनाना शुरू कर दें। ऐसे लक्षण पाए जाने पर तुरंत ही इसकी जांच करवाएं। मंकीपॉक्स से बचाव के लिए कुछ तरीके हैं, जिन्हें अपनाकर इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। जिन लोगों की त्वचा पर दाने या मंकीपॉक्स जैसे कोई भी लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उनसे दूरी बनाएं। ऐसे लोगों की स्किन को न छुएं। इनके साथ गले मिलना या यौन संबंध बनाने से संक्रमण फैल सकता है। इस बीमारी के संदिग्ध मरीजों के साथ खाना न खाएं। कुछ दिनों के लिए उनके बर्तन इस्तेमाल न करें।