सीमांत जनपद चमोली के बंड क्षेत्र पीपलकोटी के किरुली गांव की आंचल फर्स्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। आंचल अब मुंबई में आयोजित होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। Aanchal Farswan Femina Miss India Uttarakhand 2026
देहरादून के कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई डेक में आयोजित फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 के ग्रैंड फिनाले में में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से 21 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जलवे बिखेरे। फिनाले में जब प्रतिभागी मंच पर आए तो उन्होंने अपनी मनमोहक रेंपवॉक से सबका दिल जीत लिया। इस दौरान 21 प्रतिभागियों के बीच हुए कड़े मुकाबले के बाद चमोली की आंचल फर्स्वाण के सिर फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज सजा। आंचल फर्स्वाण सीमांत जनपद चमोली के बंड क्षेत्र पीपलकोटी के किरुली गांव की निवासी है। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून के रायपुर में रहता है। फिजियोथैरेपिस्ट की पढ़ाई कर रही आंचल फर्स्वाण बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। आंचल के पिताजी रविन्द्र फर्स्वाण भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार है और उनकी मां गृहिणी है।