धामी कैबिनेट ने बीते दिनों कैबिनेट विस्तार किया। जिसके बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। Subodh Uniyal Inspect Doon Hospital जिम्मेदारी मिलने के अगले ही दिन फिल्मी अंदाज में मंत्री सुबोध उनियाल चुपचाप दून अस्पताल पहुंच गए। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने निरीक्षण के दौरान उपचाराधीन मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। साथ ही उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी भी ली। सामान्य तरीके से टीकाकरण केंद्र और लैब रिपोर्टिंग सेंटर में जाकर मरीजों के साथ खड़े हो गए। इससे पहले कि स्वास्थ्य मंत्री समस्याओं को समझ पाते सुरक्षाकर्मियों ने वॉकीटॉकी से सभी तलों पर इसकी सूचना प्रसारित कर दी। देखते ही देखते अस्पताल प्रबंधन का पूरा अमला माैके पर पहुंच गया। इस दाैरान स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से अस्पताल के निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस के लिए आवंटित की गई जगह मेडिकल कॉलेज को सौंपने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव मांगे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players