BJP प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का ऐलान, भाजपा विधायकों का भी होगा चिंतन शिविर, जल्द घोषित होगी तिथि

Share

Uttarakhand BJP: उत्तराखंड सरकार की तर्ज पर भाजपा भी अपने सभी विधायकों का एक चिंतन शिविर करेगी। जल्द ही पार्टी इसकी तिथि घोषित करेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ऐलान यह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा दूसरे दलों से इसलिए अलग है, क्योंकि संगठन और उसकी सरकारों के स्तर पर जो कहा जाता है, उसे जमीन पर उतारती है। भट्ट प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद पार्टी ने अपने चुनाव दृष्टिपत्र पर काम शुरू किया। एक-एक कर सभी वादे पूरे हो रहे हैं।

समान नागरिक संहिता की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। सभी क्षेत्रों के लोगों के सुझाव लिए जाने हैं, इसलिए इसका कार्यकाल बढ़ाया गया। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता बनाने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। दूसरे राज्य भी उत्तराखंड का अनुसरण कर रहे हैं। एक दिन ऐसा आएगा जब कांग्रेस भी यूसीसी का समर्थन करेगी, जैसे कांग्रेस ने महिला क्षैतिज आरक्षण बिल का समर्थन किया। धर्मांतरण विधेयक पारित कर प्रदेश सरकार ने जबरन धर्म परिवर्तन करने वालों के खिलाफ बेहद सख्त कानून बनाने जा रहा रही है। इसमें देश में सबसे अधिक सजा का प्रावधान किया गया है।