Chamoli Accident News: उत्तराखंड में चमोली जिले के गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर रविवार देर रात एक हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर बटलेश्वर मंदिर के पास हुई। कार में सवार पांच लोगों में से एक की मौत घटनास्थल पर हो गई। एक घायल ने हायर सेंटर रेफर करते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया है। वहीं घटना में तीन लोग घायल हो गये हैं। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में किया जा रहा है। वर्चुअल थाना गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात्रि को बोलेरो वाहन संख्या यूके 11 टीए 8055 बटलेश्वर मन्दिर, रोली ग्वाड़ (घिघंराड रोड) के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पाकर थाना गोपेश्वर और कोतवाली चमोली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बोलेरो में पांच लोग सवार थे। हादसे में रोहित की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players