दोस्तो दयारा बुग्याल से रहस्यमय तरीके से लापता हुई एमबीए छात्रा बबीता पांडे के मामले में अब एक ऐसा खुलासा सामने आया है, जिसने इस पूरी गुत्थी को और उलझा दिया है। आखिर कौन हैं हरमनप्रीत और हरमनपाल, जिनके साथ बबीता ट्रैकिंग पर गई थी? क्या आप यकीन करेंगे कि बबीता की इन दोनों युवकों से दोस्ती महज कुछ दिन पहले ही हुई थी? क्या इस महज कुछ दिन पहले हुई दोस्ती ने कोई ऐसा कारनामा किया है कि लोग ये सवाल कर रहे हैं कि इनको सब पता है ये बता नहीं रहे हैं। इधर दोस्तो पहली बार सामन आया उत्तरकाशी के जिलाधिकारी का इस मामले में बयान क्या कहता है। दोस्तो बबीता पांडे मामले सवाल कई हैं, इतनी नई दोस्ती में आखिर ऐसा क्या भरोसा था कि बबीता उनके साथ उत्तरकाशी के दुर्गम पहाड़ी इलाकों की यात्रा पर निकल गई? क्या यह सिर्फ एक सामान्य ट्रैकिंग ट्रिप थी या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है? बबीता के लापता होने वाली रात आखिर क्या हुआ था? और क्या नई-नई हुई यह दोस्ती अब इस पूरे मामले की सबसे अहम कड़ी बनकर सामने आ रही है? दोस्तो क्या बबीता के गायब होने का राज इन्हीं रिश्तों और इसी ट्रिप में छिपा हुआ है? पुलिस अब हर पहलू की जांच कर रही है और इस मामले में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं। लेकिन मै इस खबर में आपको बबीता के दोनों मौजूदा संदिग्ध दोस्तो के बारे में बताउं उससे पहले आपको उत्तरकाशी के जिलाधिकारी का बयान सुनना चाहिए। तो सुना आपने कुछ नया तो बताया नहीं डीएम उत्तरकाशी ने भी खैर दोस्तो दयारा बुग्याल से लापता हुई एमबीए छात्रा बबीता पांडे का मामला अब और भी रहस्यमय होता जा रहा है। जिस बबीता की तलाश में पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन कई दिनों से जुटा है, अब जांच की सुई उसके साथ गए दोनों दोस्तों पर भी टिक गई है।
आखिर कौन हैं हरमनपाल और हरमनप्रीत? बबीता से उनकी दोस्ती कब और कैसे हुई? और सबसे बड़ा सवाल, क्या महज कुछ दिन पुरानी दोस्ती के बाद तीनों ने साथ ट्रैकिंग पर जाने का फैसला किया था? वो ठीक था। दोस्तो जानकारी के मुताबिक, हरमनपाल उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर और हरमनप्रीत उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दोनों की बबीता से दोस्ती यात्रा पर निकलने से कुछ समय पहले ही हुई थी। इसके बावजूद तीनों उत्तरकाशी के हर्षिल, गंगोत्री और दयारा बुग्याल जैसे दुर्गम इलाकों की यात्रा पर निकल पड़े। अब सवाल यह है कि ट्रैकिंग के दौरान आखिर ऐसा क्या हुआ कि बबीता अचानक लापता हो गई? क्या दोनों दोस्त इस रहस्य की सबसे अहम कड़ी हैं? बबीता की गुमशुदगी के बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है। दोस्तो मै आपको कुछ तस्वीरें दिखाना चाहता हूं बबीता पांडे के सर्च ऑपरेशन की, दोस्तो जहां ट्रैकर रुके थे उसके कुछ मिटर के दायरे में तलाशी चल ही रही है। इन सब तस्वीरों के बाद एक बार आप फिर जिलाधिकारी उत्तराकाशी को सुनिए। तो दयारा बुग्याल से लापता हुई बबीता पांडे की तलाश में प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियां लगातार जुटी हुई हैं। जंगलों से लेकर ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों तक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, डॉग स्क्वायड की मदद भी ली जा रही है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी बबीता का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आखिर बबीता कहां है? क्या वह किसी दुर्घटना का शिकार हुई परिवार की चिंता हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही है, वहीं पूरे प्रदेश की निगाहें अब इस खोज अभियान पर टिकी हैं।प्रशासन का दावा है कि बबीता की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और जब तक उसका पता नहीं चल जाता, तब तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। लेकिन दयारा बुग्याल की खामोश वादियों में छिपा यह रहस्य आखिर कब सुलझेगा, इसका इंतजार हर किसी को है।