Sidcul सितारगंज में रात को दिखा भालू, बढ़ता मानव वन्यजीव संघर्ष | Bear | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड में इन दिनों गुलदार के साथ-साथ भालुओं का आतंक गहराया हुआ है राज्य के गढ़वाल से लेकर कुमाऊं रीजन में कई जिलों में दहशत व्याप्त है। इस बीच सिडकुल क्षेत्र में रात के समय भालू अपने बच्चों के साथ के इंजीनियरिंग परिसर में घुस गया। आए दिन मुख्य मार्गों पर बच्चों के साथ घूमता दिखता है। सितारगंज के औद्योगिक पार्क क्षेत्र में लंबे समय से भालू दिख रहे हैं। रात में अकेले आवागमन में जान का खतरा बना रहता फैक्टरियों में रात की शिफ्ट में काम करने के लिए रोजाना सैकड़ों श्रमिक पैदल, साइकिल और बाइकों से शक्तिफार्म, सितारगंज, चोरगलिया व अन्य ग्रामीण अंचलों से सिडकुल पहुंचते हैं। सिडकुल क्षेत्र में कई प्लाटों में झाड़ियां होने से यहां भालू ने अपना आशियाना बना रखा है।