रुद्रप्रयाग के बाड़ब गांव में विगत 9 दिनों से लापता चल रहा 5 वर्षीय बालक पंकू मृत अवस्था में जंगल में मिला है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Panku Missing In Rudraprayag हालांकि शव पर किसी चोट के निशान नहीं हैं। किसी जंगली जानवर ने बच्चे के शव को नुकसान नहीं पहुंचा। ऐसे में बच्चे की मौत संदिग्ध लग रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया। बता दें कि बीती 4 अप्रैल को मयंक उर्फ पंकू अपने घर के पास से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में परिजनों ने पुलिस और प्रशासन को सूचित किया. जिस पर एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला। पहाड़ी क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और घने जंगलों के बावजूद टीम ने हार नहीं मानी। ड्रोन और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लगातार कॉम्बिंग की। रविवार यानी 12 अप्रैल को गांव से करीब दो किलोमीटर दूर ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र में मासूम का शव बरामद हुआ जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, मासूम का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां मनीषा देवी और पिता विजय लाल गहरे सदमे में हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players