BJP की नई टीम में बड़ा बदलाव! | BJP | Uttarakhand News | Mahendra Bhatt | CM Dhami

Share

उत्तराखंड बीजेपी में नए चेहरे, नई ऊर्जा और नई रणनीति की गूंज! संगठन ने 42 सिपाहियों की फौज उतार दी है मैदान में — लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस फैसले की हो रही है जिसने इतिहास रच दिया है। जी हां, पहली बार पार्टी ने प्रदेश स्तर पर महिला महामंत्री की नियुक्ति कर सियासी समीकरणों में हलचल मचा दी है। Uttarakhand BJP New Team क्या यह कदम मिशन 2027 की तैयारी है या महिला नेतृत्व को आगे लाने की ठोस शुरुआत? दोस्तो खबर बेहद अहम होने जा रही है इसलिए वीडियो में अंत तक जुड़े रहिएगा ताकि कोई बात आपतक पहुंचने तक छूटे ना दोस्तो बीजेपी की नई टीम की चर्चा हो रही है। उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संगठन के विभिन्न मोर्चों और विभाग में 42 लोगों को दायित्व दिए गए हैं। जिसमें दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को महामंत्री बनाया गया है। जबकि, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 8, प्रदेश मंत्री के पद पर 8 लोगों को नियुक्ति दी गई है। आगे सिलसिलेवा तरीके से बताने जा रहा हूं, थोड़ा गौर कीजिएगा। दोस्तो बीजेपी ने पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है। रुचि भट्ट को महिला मोर्चा का अध्यक्ष और अन्य मोर्चा में भी नियुक्ति की गई है। माना जा रहा है कि यह टीम आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए बनाई गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देहरादून महानगर के अनिल गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा नैनीताल के राजेंद्र सिंह बिष्ट, उधम सिंह नगर के श्रीपाल राणा, रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ विधानसभा की विधायक आशा नौटियाल, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से पूर्व विधायक यतीश्वरानंद, कोटद्वार के शैलेंद्र सिंह बिष्ट, रुड़की के राकेश गिरी और उत्तरकाशी के स्वराज विद्वान को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री: इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल की दीप्ति रावत, बागेश्वर के कुंदन परिहार और नैनीताल के तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री का कार्यभार सौंपा गया है। जबकि, चमोली के सतीश लखेड़ा, देहरादून महानगर के आदित्य चौहान, टिहरी गढ़वाल से नलिन भट्ट, पिथौरागढ़ से दीपिका बोहरा, देहरादून महानगर से नेहा जोशी, काशीपुर से गुंजन सुखीजा, चंपावत ने निर्मल मेहरा और अल्मोड़ा को गौरव पांडे को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा दोस्तो कुछ और नाम हैं भी हैं जिन्ंहें मिली हैं जिम्मेदारी:

वहीं, देहरादून महानगर से पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष, नैनीताल से साकेत अग्रवाल को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, कोटद्वार के जगमोहन रावत को प्रदेश कार्यालय सचिव, नैनीताल के कौस्तुभानंद जोशी को प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, हरिद्वार के सचिन अग्रवाल को प्रदेश प्रकोष्ठ सह संयोजक, पिथौरागढ़ के सुरेश जोशी को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और उत्तरकाशी को मनवीर चौहान को प्रदेश मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। दोस्तो बता दूं कि प्रदेश मीडिया सह संयोजक का जिम्मा विनय गोयल, राजेंद्र नेगी, प्रदीप जनौटी और विकास तिवारी को दिया गया है। वहीं प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी को बनाया गया है। जबकि प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक करूण दत्ता, गौरव सिंह, गंधार अग्रवाल और लाल सिंह कोरंगा को बनाया गया है। प्रदेश आईटी संयोजक प्रवीण लेखवार को बनाया गया है। दोस्तो तो उत्तराखंड बीजेपी की इस नई टीम के साथ संगठन ने साफ कर दिया है कि मिशन 2027 की तैयारी अब सिर्फ रणनीति नहीं, ज़मीनी बदलाव की ओर बढ़ चुकी है। महिला महामंत्री की नियुक्ति न सिर्फ एक ऐतिहासिक कदम है, बल्कि आने वाले समय में पार्टी की दिशा और दृष्टि को भी तय करेगा। अब देखना यह होगा कि ये 42 सदस्यीय टीम जनता से कितना जुड़ पाती है और पार्टी को कितनी मजबूती दे पाती है और हां अभी कांग्रेस की टीम का ऐलान होना बांकी है, फिर देखते हैं किसमें कितना है दम लेकिन बीजेपी की टीम को लेकर आप क्या कहेंगे।