BJP का मेगा प्रशिक्षण अभियान, 2027 चुनाव पर फोकस | Uttarakhand News

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और अब विश्व का सबसे बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। BJP’s mega training campaign सात चरणों में चलने वाले इस अभियान के तहत पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, अनुशासन और कार्यपद्धति के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा। 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह प्रशिक्षण अभियान संगठन को और मजबूत करेगा। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा 7 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रदेश के 19 संगठनात्मक जिलों के 304 मंडलों में मंडल स्तर की प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। प्रशिक्षण में वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास एवं विकास, कार्यविस्तार, सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया, एआई, नमो व सरल एप, बूथ प्रबंधन और मन की बात जैसे विषय शामिल हैं।