उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीजेपी विधायक दिलीप रावत के बयान पर कटाक्ष किया है। हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड का 60 प्रतिशत हिस्सा अधिक ठंड वाला है। हिमालय राज्य उत्तराखंड के जनप्रतिनिधि को अगर उस क्षेत्र में जाने पर ठंड लगती है तो वह अपने लिए अलग क्षेत्र निर्धारित कर लें नहीं तो जनता उनके लिए क्षेत्र निर्धारित करेगी। हरीश रावत ने इसी बहाने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि यह दोनों नेता गैरसैंण को लेकर हमेशा श्रेय लेते रहे हैं, ऐसे में दिलीप रावत को अपने पार्टी के इन नेताओं से पहले बातचीत कर लेनी चाहिए। विधायक दिलीप रावत ने गैरसैंण में विधानसभा भवन के निर्माण पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि विधानसभा भवन जिस जगह पर बनाया गया है, वहां ऑक्सीजन की कमी है और ठंड भी ज्यादा लगती है। दिलीप रावत ने कहा है कि विधानसभा भवन गलत जगह पर बनाया गया है, जहां ऑक्सीजन की भारी कमी है और ठंड असहनीय है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players