BJP विधायक शैला रानी रावत की बिगड़ी तबीयत, सीएम धामी ने अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी

Spread the love

केदारनाथ से भाजपा विधायक शैला रानी रावत का स्वस्थ होने के चलते उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। MLA Shailarani Rawat’s health deteriorated बताया जा रहा है कि शैला रानी रावत की किडनी में दिक्कत के चलते उपचार किया जा रहा है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंच कर विधायक शैला रानी रावत का हाल-चाल जाना और शीघ्र ही उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘मैक्स अस्पताल, देहरादून में उपचार हेतु भर्ती केदारनाथ विधानसभा से माननीय विधायक शैला रानी रावत से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। बाबा केदार से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’ बता दे, सीएम धामी से पहले स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने भी अस्पताल पहुंचकर शैला रानी रावत के स्वास्थ्य का हाल जाना था।