उत्तराखंड उपचुनाव में हार के बाद मायूस दिखे भाजपा अध्यक्ष, खुद ली हार की जिम्मेदारी

उपचुनाव में हार के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हार की जिम्मेदारी ली है। महेंद्र भट्ट ने कहा दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा को जो हार मिली है उसकी पार्टी समीक्षा करेगी।

Share

उत्तराखंड की बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। उपचुनाव के रिजल्ट ने उत्तराखंड में एक अलग राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। Uttarakhand by election result 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में लगभग दो-तिहाई से अधिक सीट जीतने वाली भाजपा को बड़ा झटका लगा है। 2014 के बाद बाद से प्रदेश में यह पहला मौका है, जब कांग्रेस पार्टी को किसी भी चुनाव में भाजपा से अधिक सीटें आई हैं। या यूं कहें कि उन्होंने भाजपा को कोई भी सीट जीतने नहीं दी है। उपचुनाव में हार के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हार की जिम्मेदारी ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के जीतने वाले प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

महेंद्र भट्ट ने कहा दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा को जो हार मिली है उसकी पार्टी समीक्षा करेगी। वहीं इसके अलावा उन्होंने कहा कांग्रेस को इस जीत से अति उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने भाजपा का कोई नुकसान नहीं किया है। महेंद्र भट्ट ने कहा बदरीनाथ में कांग्रेस ने अपनी सीट बचाई है। मंगलौर में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को नहीं बल्कि बीएसपी को हराया है। उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते हार की जिम्मेदारी लेना नैतिकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा मंगलौर जैसे क्षेत्र में जहां भाजपा की जमानत जब्त हो जाती थी केवल 422 के मार्जिन के हारना, एक तरह की जीत है।