पूरे देश का साथ आज उत्तराखंड में रंगों का त्यौहार होली धूमधाम से मनाया गया। रंगोत्सव से पहले मंगलवार शाम लक्सर में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन हुआ। लक्सर मेन बाजार रेलवे परिसर में 100 वर्षों से होलिका दहन का आयोजन किया जा रहा है। Holi Milan Function At Lok Bhavan इसमें नगर के सभी लोग बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाते हैं। सभी लोग अपना सहयोग इसमें करते हैं। इसी क्रम में लोकभवन में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लोक भवन में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत समेत तमाम अधिकारियों ने होली खेली। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोक संस्कृतियों का संवर्धन होना बहुत जरूरी है। यहां पर कुमाऊंनी होली काफी अधिक प्रसिद्ध है। इसके साथ ही बैठकी होली, खड़ी होली, रंगों की होली समेत तमाम तरह की होली मनाई जाती है। इसके अलावा अलग-अलग संस्कृति में होली को मनाने की अलग-अलग मान्यताएं हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री आवास में जो होली मिलन का कार्यक्रम किया गया था, उस दौरान सभी संस्कृति से जुड़े लोगों ने मिलजुल कर होली पर्व को मनाया था। होली एक ऐसा त्यौहार है जिस दिन हम अपने दुश्मन को भी गले लगाते हैं। ऐसे में हम सभी लोगों को यह संकल्प लेने की जरूरत है कि हमारे अंदर जो बुराई है, उसको समाप्त करेंगे। गणेश जोशी ने कहा कि एक बहुत बड़ी होली साल 2027 में आने वाली है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players