उत्तराखंड पंचायत प्रमुखों के लिए भाजपा ने जारी की कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट, 12 जिलों मे 89 ब्लॉक प्रमुखों के पदो में 63 प्रत्याशी

Share

उत्तराखंड भाजपा ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। 12 जिलों मे 89 ब्लॉक प्रमुखों के पदो में 63 प्रत्याशियों के नाम की प्रथम सूची में शामिल किये गये हैं। Uttarakhand Area Panchayat Chief प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर ये लिस्ट जारी की गई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा 12 जिलों मे 89 ब्लॉक प्रमुखों के पदो में 63 प्रत्याशियों के नाम की प्रथम सूची जारी की गई है। उन्होंने कहा 12 जिलों में बीजेपी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा जल्द जिला पंचायत अध्यक्ष के नामों को लेकर भी ऐलान किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ ही क्षेत्र पंचायतों के प्रमुखों, ज्येष्ठ उप प्रमुखों और कनिष्ठ उप प्रमुखों के पदों पर चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके बाद 14 अगस्त को ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।