कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के BJP में शामिल होने की चर्चाओं पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कही ये बात..

Spread the love

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर आखिर विराम लग गया है। Mahendra Bhatt Reaction On Harak बीते दो दिनों से पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर थी। संभावना जताई जा रही थी कि हरक सिंह रावत कभी भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। वहीं, मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरक सिंह रावत के भाजपा में शामिल होने का प्रश्न दूर-दूर तक नहीं है। हरक का निष्कासन केंद्रीय टीम ने किया है। ऐसे में हरक के भाजपा में शामिल होने का निर्णय भी केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान दिवस यानी 19 अप्रैल से एक दिन पहले तक नेताओं को पार्टी में शामिल करने का सिलसिला जारी रहेगा।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हरक सिंह रावत के भाजपा में शामिल होने की संभावना से जुड़ी चर्चाएं गरमा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसी खबरें खूब वायरल हो रही हैं। हरक सिंह रावत और उनकी पुत्र वधू अनुकृति गुसाईं ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं। अनुकृति लैंसडौन विस सीट से 2022 में विस चुनाव लड़ी थी। वह अब कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकी हैं। उनके इस्तीफा के बाद सियासी हलकों में इन चर्चाओं ने खासा जोर पकड़ा था कि वह भाजपा में शामिल हो जाएंगी। उनके साथ हरक सिंह की भी भाजपा में ज्वाइनिंग की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन भाजपा अध्यक्ष ने इन्कार कर इन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है।