उत्तराखंड: पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोलियां, दो लोग घायल..इलाके में दहशत का माहौल

रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम गौजानी क्षेत्र में किसी पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई कहा सुनी और मारपीट के बाद गोली चल गई। घटना में दो लोग घायल हो गए।

Share

रामनगर विकासखंड के ग्राम गौजानी क्षेत्र में सोमवार की देर से शाम पुराने विवाद पर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। Firing between two parties in Ramnagar कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट के बाद गोलियां चल पड़ी। जिसमे दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। गोली की आवाज से जहां एक ओर इलाके में अफरा तफरी मचने के साथ ही दहशत फैल गयी। पुलिस ने इलाके में छानबीन शुरू कर दी है। अस्पताल में भर्ती युवक साहिल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम पीरुमदारा ने बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए गया था।

इसी बीच करीब एक दर्जन युवकों ने उसके के दोस्तों पर हमला बोल दिया। साहिल का आरोप है कि इसी बीच एक युवक ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके पेट को छूते हुए निकल गई। जबकि पास ही खड़े हरप्रीत नाम के व्यक्ति ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया लेकिन दूसरे पक्ष ने उस पर गोली चला दी। घटना में घायल हरप्रीत की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में जानकारी देते हुए एसएसआई मोहम्मद यूनुस ने बताया कि मामले में गोली लगने से दो लोग घायल हुए हैं उन्होंने बताया कि रामनगर के अस्पताल में भर्ती घायल साहिल से पूछताछ की जा रही है तथा जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।